Share This Article रायपुर, 19 अगस्त 2026/ ETrendingIndia / NHAI ने स्थानीय वाहन चालकों की सुविधा बढ़ाते हुए देशभर के 121 टोल प्लाजा पर डिजिटल FASTag लोकल पास की सुविधा शुरू की है। अब टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले पात्र लोग राजमार्गयात्रा ऐप से घर बैठे लोकल पास ले सकेंगे और संबंधित टोल प्लाजा से महीनेभर असीमित आवागमन कर सकेंगे। टोल प्लाजा जाने की जरूरत नहीं पहले लोकल पास के लिए टोल प्लाजा जाकर दस्तावेज जमा करने पड़ते थे। अब प्रक्रिया डिजिटल कर दी गई है। राजमार्गयात्रा ऐप के जरिए कुछ ही मिनटों में आवेदन किया जा सकता है। 20 किमी के दायरे में रहने वालों को फायदा जिस टोल प्लाजा के लिए लोकल पास की सुविधा उपलब्ध है, उसके 20 किमी के दायरे में रहने वाले पात्र निवासी इसका लाभ उठा सकते हैं। पास से संबंधित टोल प्लाजा पर महीनेभर असीमित यात्रा की सुविधा मिलेगी। दस्तावेज सत्यापन भी डिजिटल NHAI के अनुसार, ऐप में DigiLocker और VAHAN जैसी सरकारी डिजिटल सेवाओं से जानकारी सत्यापित की जा सकती है। GIS आधारित सत्यापन से पात्रता जांचने में भी मदद मिलेगी। आम यात्रियों के लिए क्या बदलेगा ? डिजिटल लोकल पास से रोजाना टोल पार करने वाले स्थानीय वाहन चालकों को समय की बचत, बार-बार टोल भुगतान की परेशानी से राहत और आसान ऑनलाइन प्रक्रिया का लाभ मिलेगा। यह लोकल पास है, जबकि FASTag का अलग Annual Pass भी उपलब्ध है। Annual Pass 2026-27 में ₹3,075 का है और पात्र निजी कार/जीप/वैन के लिए एक साल या 200 टोल क्रॉसिंग तक मान्य है। Share This Article Post navigation दिल्ली में मेडिकल पढ़ाई का बढ़ेगा दायरा..408 नई सीटों का प्रस्ताव Sonia Gandhi Memoir : सोनिया गांधी की नई किताब में खुलेंगे जिंदगी के कई राज…! राजीव गांधी से प्यार से लेकर सियासत तक का सफर