Share This Article रायपुर 15 फरवरी 2026/ ETrendingIndia / दिल्ली सचिव भर्ती 2026 , राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार के कला, संस्कृति एवं भाषा विभाग ने विभिन्न अकादमियों और साहित्य कला परिषद में सचिव पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये नियुक्तियां प्रतिनियुक्ति (अल्पकालिक संविदा सहित) आधार पर की जाएंगी। कुल पदों की संख्या कुल 7 पद भरे जाएंगे। किन-किन अकादमियों में पद दिल्ली की निम्न अकादमियों में प्रत्येक में एक-एक सचिव पद रिक्त है – पंजाबी अकादमी हिंदी अकादमी उर्दू अकादमी संस्कृत अकादमी सिंधी अकादमी मैथिली-भोजपुरी अकादमी इसके अलावा साहित्य कला परिषद, दिल्ली में भी 1 सचिव पद भरा जाएगा। वेतनमान अकादमियों के सचिव: लेवल-11 (₹67,700 – ₹2,08,700) साहित्य कला परिषद के सचिव: लेवल-12 (₹78,800 – ₹2,09,200) आयु सीमा आवेदन की अंतिम तिथि तक अधिकतम आयु 56 वर्ष निर्धारित की गई है। प्रतिनियुक्ति की अवधि सामान्यतः चार वर्ष से अधिक नहीं होगी। आवेदन प्रक्रिया इच्छुक और पात्र उम्मीदवार विज्ञापन प्रकाशन की तिथि से 60 दिनों के भीतर निर्धारित प्रारूप में आवेदन भेज सकते हैं। यह विज्ञापन रोजगार समाचार के 14-20 फरवरी 2026 अंक में प्रकाशित हुआ है। विस्तृत जानकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://artandculture.delhi.gov.in पर उपलब्ध है। Share This Article Post navigation एफसीआई अरावली जिप्सम एंड मिनरल्स इंडिया लिमिटेड में सलाहकार (भूवैज्ञानिक) के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू भौतिकी संस्थान, भुवनेश्वर में सहायक प्रोफेसर/रीडर के 7 पदों पर भर्ती, अंतिम तिथि 28 फरवरी