रायपुर 11 अक्तूबर 2025 / ETrendingIndia / देवला बाई और पीपल का पेड़ , छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ ज़िले के सारा गोंडी गांव से एक भावनात्मक घटना सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों को झकझोर दिया है। गांव की 85 वर्षीय बुज़ुर्ग महिला देवला बाई रोड किनारे सरकारी जमीन पर पीपल के पेड़ लगाए और वर्षों तक बच्चे की तरह सहेजे गए पीपल के पेड़ के कट जाने पर फूट-फूटकर रो पड़ीं।
देवला बाई और पीपल का पेड़ , करीब 20 साल पहले देवला बाई ने अपने घर के पास यह पेड़ लगाया था और उसकी देखभाल एक बच्चे की तरह करती थीं। वायरल वीडियो में वे गिरे हुए पेड़ के पास बैठी उसकी पूजा कर अंतिम विदाई कर रोती दिखाई दे रही हैं। लोगों ने इस वीडियो को “मनुष्य और प्रकृति के बीच गहरे भावनात्मक संबंध” का प्रतीक बताते हुए साझा किया और महिला के प्रति संवेदना व्यक्त की।

पुलिस के अनुसार, यह पीपल का पेड़ सरकारी ज़मीन पर स्थित था और गांववाले वर्षों से इसकी पूजा करते आ रहे थे। यह पेड़ गत 5- 6 अक्तूबर को काटा गया. शिकायत पर खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (केसीजी) पुलिस ने दो आरोपियों इमरान मेमन और उसके साथी प्रकाश कोसरे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.
एसएचओ अनिल शर्मा ने बताया कि मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 298 (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने) और धारा 3(5) के तहत दर्ज किया गया है। पेड़ काटे जाने के विरोध में ग्रामीणों ने भी आक्रोश जताया और पेड़ के स्थान पर फिर से पौधा लगाने की मांग की है।
