Share This Article रायपुर, 01 अगस्त 2026 / ETrendingIndia / छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में आज VB-G RAM G के तहत जिला स्तरीय बैठक एवं कार्यशाला में मत्स्य पालन को लाभकारी व्यवसाय बनाने का व्यापक खाका तैयार किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि आजीविका डबरी योजना के तहत एबिस (ABIS) सीएसआर के सहयोग से जिले के 100 फार्म पॉन्ड को मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा। इन फार्म पॉन्ड में इंडियन मेजर कार्प (आईएमसी) के साथ व्यावसायिक झींगा पालन को बढ़ावा दिया जाएगा, ताकि किसानों और मत्स्य पालकों को पारंपरिक खेती के साथ अतिरिक्त एवं स्थायी आय का स्रोत मिल सके। कार्यशाला में यह भी निर्णय लिया गया कि 15 अगस्त को आयोजित होने वाली ग्राम सभाओं में नई आजीविका डबरियों, नए तालाबों के निर्माण तथा फिशरी स्टोरेज इंफ्रास्ट्रक्चर से संबंधित प्रस्ताव अनिवार्य रूप से शामिल किए जाएंगे। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने सभी मत्स्य सहकारी समितियों को 15 अगस्त तक ऋण प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। धमतरी जिले को मत्स्य उत्पादन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने का लक्ष्य रखा गया है। Share This Article Post navigation Floriculture : L&T की नौकरी छोड़ी… फूलों से खिला करोड़ों का सपना Traffic Police : मॉडिफाइड बुलेट और नाबालिग ड्राइवरों पर कार्रवाई…! 136 चालकों पर पुलिस का शिकंजा