Traffic Police: Crackdown on modified Bullet motorcycles and underage drivers...! Police take action against 136 riders.Traffic Police
Share This Article

रायपुर, 02 अगस्त 2026/ Traffic Police : यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ शनिवार को जांजगीर – चांपा पुलिस ने सख्त अभियान चलाया। एक ही दिन में 136 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई।

इस दौरान मॉडिफाइड साइलेंसर लगी दो बुलेट, तीन नाबालिग वाहन चालक, दो शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक और मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने वाला एक चालक भी पुलिस की कार्रवाई की जद में आया।

अभियान पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में संचालित किया गया।

मॉडिफाइड बुलेट और ध्वनि प्रदूषण पर विशेष सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।। मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज करने वाली दो बुलेट मोटरसाइकिलों के चालकों पर मोटरयान अधिनियम के तहत 5-5 हजार रुपये का चालान किया गया। साथ ही मॉडिफाइड साइलेंसर हटाने की प्रक्रिया भी सुनिश्चित कराई गई।

अभियान के दौरान तीन नाबालिग वाहन चालकों को पकड़ा गया। उनके परिजनों को सख्त समझाइश देने के साथ प्रत्येक पर 2-2 हजार रुपये का चालान किया गया।

दो शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के वाहन जब्त किए गए हैं और उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।

वाहन चलाते समय मोबाइल फोन पर बात करते मिले एक चालक से 1,000 रुपये का शमन शुल्क भी वसूला गया।

पुलिस ने लोगों से नियमों का पालन करने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।


Share This Article