CM Helpline 1076CM Helpline 1076
Share This Article

रायपुर, 16 अक्टूबर 2026। CM Helpline 1076 : कबीरधाम जिले के पिपरिया तहसीलदार प्रमोद कुमार चन्द्रवंशी पर छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। सीएम हेल्पलाइन 1076 पर राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतों के निराकरण में गंभीर लापरवाही और स्वेच्छाचारिता पाए जाने पर राज्य शासन ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस संबंध में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने 16 अक्टूबर 2026 को आदेश जारी किया।

सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा में मिली लापरवाही

शासन के अनुसार, सीएम हेल्पलाइन 1076 में दर्ज राजस्व संबंधी शिकायतों की समीक्षा के दौरान तहसीलदार के कामकाज में गंभीर लापरवाही सामने आई। इसे छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 3 का उल्लंघन माना गया।

जारी आदेश के मुताबिक, निलंबन अवधि के दौरान प्रमोद कुमार चन्द्रवंशी का मुख्यालय जिला कबीरधाम निर्धारित किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।


Share This Article