Dhamtari Urea Seized: Crackdown on fertilizer mafia in Dhamtari; 120 bags of urea seized... Notices issued to several shopkeepers.
Dhamtari Urea Seized
Share This Article

धमतरी, 03 जुलाई 2026/ Dhamtari Urea Seized: Crackdown on fertilizer mafia in Dhamtari; 120 bags of urea seized… Notices issued to several shopkeepers.

Dhamtari Urea Seized : खरीफ सीजन के दौरान किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने खाद की कालाबाजारी और जमाखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। छापेमार निरीक्षण के दौरान 120 बोरी यूरिया जब्त की गई, जबकि एक उर्वरक विक्रेता का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया। इसके अलावा कई कृषि केंद्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

कृषि विभाग के संचालक राहुल देव के निर्देशन और कलेक्टर के मार्गदर्शन में विभागीय टीम ने जिले के उर्वरक विक्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। 2 जुलाई को धमतरी, कुरूद और मगरलोड विकासखंड में जांच के दौरान भानपुरी स्थित वर्षा कृषि केन्द्र में अवैध रूप से 120 बोरी यूरिया का भंडारण पाया गया।

उर्वरक निरीक्षक ने पूरे स्टॉक को तत्काल जब्त कर उसकी बिक्री पर रोक लगा दी। मामले की जानकारी कलेक्टर को भेज दी गई है और उर्वरक नियंत्रण आदेश तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अशोक ट्रेडर्स का लाइसेंस निरस्त

जांच के दौरान ग्राम दर्री स्थित अशोक ट्रेडर्स का लाइसेंस भी तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया। विभागीय जांच में पता चला कि लाइसेंस होने के बावजूद प्रतिष्ठान पिछले दो वर्षों से उर्वरक व्यवसाय का संचालन नहीं कर रहा था, जिसे नियमों का उल्लंघन माना गया।

इन कृषि केंद्रों को नोटिस

निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं मिलने पर निम्नलिखित प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है-

  • हनुमान कृषि केन्द्र, खरेंगा
  • उपकार ट्रेडर्स, कण्डेल
  • पवन ट्रेडर्स, कण्डेल
  • अंजनेय कृषि केन्द्र, झिरिया

विभाग ने स्पष्ट किया है कि संबंधित संचालकों के जवाब मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।