Share This Article

रायपुर 15 दिसंबर 2025/ ETrendingIndia / Handicapped Gokaran Patel’s painting shines: Arpita Mahila Samiti provides blankets to children of Kopalwani/ दिव्यांग गोकरण पटेल पेंटिंग , NTPC के नया रायपुर स्थित पश्चिम क्षेत्र मुख्यालय में अर्पिता महिला समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मूक- बधिर बच्चों की शैक्षणिक संस्था कोपलवाणी के सभी बच्चों को कंबल वितरण किया गया ।

कोपलवाणी के 70 बच्चों को कंबल प्रदाय किया गया। अर्पिता महिला समिति की अध्यक्ष सीमा कौशिक के द्वारा कोपलवाणी संचालिका पद्मा शर्मा का सम्मान भी किया गया।

दिव्यांग गोकरण पटेल पेंटिंग , इसी तरह कार्यक्रम में श्री गोकरण पटेल द्वारा पाँव से बनाये गये पेंटिंग को भी सभी अतिथियों ने अपने हाथों में लेकर मंच में प्रदर्शित कर उनका सम्मान किया.

उल्लेखनीय है कि कोपलवाणी के श्री गोकरण पटेल पेंटिंग्स को पैर से बनाया है क्योंकि उसके दोनों हाथ नहीं है तथा वह गूंगा भी है।