Diwali-Chhath Special TrainDiwali-Chhath Special Train
Share This Article

रायपुर, 31 अक्टूबर 2026। Diwali-Chhath Special Train : दीपावली और छठ पर्व के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। गोंदिया और पटना के बीच यह ट्रेन दोनों दिशाओं में 3-3 फेरे लगाएगी। इससे छत्तीसगढ़ के यात्रियों को त्योहार के दौरान कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा करने का अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।

6 नवंबर से शुरू होगा परिचालन

रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 08895 गोंदिया-पटना पूजा स्पेशल ट्रेन 6 से 20 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को गोंदिया से रवाना होगी। वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 08896 पटना-गोंदिया पूजा स्पेशल ट्रेन 7 से 21 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को पटना से चलेगी।

इस ट्रेन का ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा और रायगढ़ स्टेशनों पर रहेगा।

गोंदिया से पटना जाने वाली ट्रेन का समय

गाड़ी संख्या 08895 गोंदिया-पटना पूजा स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर 12:30 बजे गोंदिया से रवाना होगी। इसके बाद निर्धारित समय पर छत्तीसगढ़ के प्रमुख स्टेशनों से गुजरेगी।

  • डोंगरगढ़: 13:26 से 13:28 बजे
  • राजनांदगांव: 13:50 से 13:52 बजे
  • दुर्ग: 14:45 से 14:50 बजे
  • रायपुर: 15:35 से 15:40 बजे
  • भाटापारा: 16:30 से 16:32 बजे
  • बिलासपुर: 18:00 से 18:10 बजे
  • चांपा: 19:00 से 19:02 बजे
  • रायगढ़: 20:10 से 20:12 बजे

इसके बाद ट्रेन झारसुगुड़ा, राउरकेला, हटिया, रांची, मूरी, बोकारो स्टील सिटी, धनबाद, चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, जमुई, किऊल और राजेंद्रनगर टर्मिनल होते हुए अगले दिन शाम 4:30 बजे पटना पहुंचेगी।

पटना से गोंदिया लौटने का समय

वापसी में गाड़ी संख्या 08896 पटना-गोंदिया पूजा स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शनिवार को शाम 6:10 बजे पटना से रवाना होगी। छत्तीसगढ़ में इसके प्रमुख ठहराव का समय इस प्रकार रहेगा:

  • रायगढ़: 15:28 से 15:30 बजे
  • चांपा: 16:38 से 16:40 बजे
  • बिलासपुर: 18:50 से 19:00 बजे
  • भाटापारा: 19:40 से 19:42 बजे
  • रायपुर: 21:50 से 21:55 बजे
  • दुर्ग: 23:20 से 23:25 बजे
  • राजनांदगांव: 23:41 से 23:43 बजे
  • डोंगरगढ़: 00:15 से 00:17 बजे

ट्रेन तीसरे दिन सुबह 3 बजे गोंदिया स्टेशन पहुंचेगी। रास्ते में इसका ठहराव राजेंद्रनगर टर्मिनल, किऊल, जमुई, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, चितरंजन, धनबाद, बोकारो स्टील सिटी, रांची, हटिया और राउरकेला सहित अन्य स्टेशनों पर भी रहेगा।

20 कोच के साथ चलेगी पूजा स्पेशल

रेलवे की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, इस ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 2 एसएलआरडी, 4 सामान्य, 10 स्लीपर, 3 एसी-III और 1 एसी-II कोच शामिल हैं।

यात्रा से पहले जरूर जांच लें समय-सारिणी

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन के संचालन दिवस, समय-सारिणी और ठहराव की विस्तृत जानकारी आधिकारिक रेलवे वेबसाइट, NTES या रेलवन ऐप पर जरूर जांच लें।


Share This Article