UNESCO
UNESCO
Share This Article

रायपुर 11 दिसंबर 2025/ ETrendingIndia / Diwali: UNESCO includes it in the list of intangible cultural heritage / दीपावली यूनेस्को अमूर्त विरासत , उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने यूनेस्को द्वारा दीपावली को अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सूची में शामिल किए जाने पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि यह फैसला हर भारतीय के लिए गर्व का पल है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी पोस्ट में उपराष्ट्रपति ने लिखा कि दीपावली सिर्फ एक त्यौहार नहीं, बल्कि हमारी सभ्यता की ऐसी परंपरा है जो देश को एकजुट करती है और जिसकी गूंज पूरे विश्व में सुनाई देती है।

उनके अनुसार, यह पर्व भारत की विविधता, बहुसांस्कृतिक पहचान और सामाजिक एकता का प्रतीक है। दीपावली आशा, सद्भाव, तथा अंधकार पर प्रकाश और अधर्म पर धर्म की जीत का संदेश देती है।

उन्होंने देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यूनेस्को का यह सम्मान भारत की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और मानवता को दिए उसके शाश्वत संदेश का प्रमाण है।