Minister of State Tokhan SahuMinister of State Tokhan Sahu
Share This Article

​रायपुर 30 जुलाई 2026/ ETrendingIndia / बिलासपुर सांसद एवं केंद्रीय आवासन व शहरीकार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू के लगातार और निष्ठावान प्रयासों से बहुप्रतीक्षित डोंगरगढ़-कटघोरा नई रेल लाइन परियोजना को केंद्र सरकार की मंजूरी मिल गई है। सांसद बनने के बाद से ही श्री तोखन साहू इस परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए संकल्पित थे।

​शीर्ष नेतृत्व के सामूहिक प्रयास से बनी बात

आज नई दिल्ली में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और राजनांदगांव सांसद श्री संतोष पाण्डेय के साथ केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की।

बैठक में डोंगरगढ़-कटघोरा रेल लाइन के साथ-साथ बस्तर अंचल के रेल विस्तार पर सकारात्मक चर्चा हुई, जिसके बाद परियोजना को स्वीकृति प्रदान की गई।

श्री तोखन साहू ने कहा कि यह नई रेल लाइन केवल दूरी कम नहीं करेगी, बल्कि छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए रोजगार और उद्योगों के लिए प्रगति के नए द्वार खोलेगी।


Share This Article