Share This Article रायपुर, 04 नवंबर 2026 / ETrendingIndia / छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक प्रोफेसर (डॉ.) कृष्ण कुमार साहू का बीती शाम रायपुर स्थित उनके निवास पर निधन हो गया। वे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के मृदा विज्ञान एवं कृषि रसायन विभाग में प्रोफेसर और प्रधान वैज्ञानिक के पद पर कार्यरत रहे। वे विश्वविद्यालय के भूमि एवं जल प्रबंधन विभाग के प्रमुख की जिम्मेदारी भी संभाल चुके थे। एक वर्ष पूर्व ही वे सेवानिवृत्त हुए थे। डॉ. साहू का अंतिम संस्कार 4 नवंबर को दोपहर राजधानी के देवेंद्र नगर स्थित मुक्तिधाम में किया गया। इस दौरान उनके मित्रों, कृषि विश्वविद्यालय के सहकर्मियों, परिजनों और साहू समाज के लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। शोकसभा में उपस्थित लोगों ने उनके व्यक्तित्व और योगदान को याद किया। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए दो मिनट का मौन भी रखा गया। स्वर्गीय डॉ. साहू रायपुर के अवंति विहार निवासी थे। वे समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय रहते थे और गायत्री शक्तिपीठ से भी जुड़े हुए थे। उनके निधन से कृषि जगत और परिचितों में शोक का माहौल है। Share This Article Post navigation भिलाई स्टील प्लांट की प्लेट मिल ने अक्टूबर में बनाए उत्पादन और डिस्पैच के तीन नए रिकॉर्ड