Share This Article रायपुर 14 फरवरी 2026/ ETrendingIndia / Defence High Altitude Research InstituteWalk-in interview for Junior Research Fellow and Research Associate on February 24 in Chandigarh / डीआरडीओ डीआईएचएआर भर्ती 2026 , रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के अंतर्गत रक्षा उच्च ऊंचाई अनुसंधान संस्थान (DIHAR), लेह- लद्दाख क्षेत्र में जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) और रिसर्च एसोसिएट (RA) पदों पर भर्ती के लिए वॉक-इन इंटरव्यू की घोषणा की है। संस्थान ने कुल 25 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें 22 पद जूनियर रिसर्च फेलो और 3 पद रिसर्च एसोसिएट के हैं। ये पद सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, आईटी, सामग्री इंस्ट्रूमेंटेशन आदि संबंधित इंजीनियरिंग विषयों से जुड़े अभ्यर्थियों के लिए हैं। योग्यता: जेआरएफ पद के लिए संबंधित विषय में बीई/बीटेक या एमई/एमटेक के साथ वैध GATE स्कोर आवश्यक है। आरए पद के लिए पीएचडी या एमटेक के साथ तीन वर्ष का शोध अनुभव जरूरी है। मानदेय:जेआरएफ को 37,000 रुपये प्रतिमाह तथा आरए को 67,000 रुपये प्रतिमाह फेलोशिप दी जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को 24 फरवरी 2026 को सुबह 8.45 बजे तक दिहार बेस स्टेशन, 3 बी आर डी के पास औद्योगिक क्षेत्र फेस 2, चंडीगढ़ में सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल होना होगा। Share This Article Post navigation डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा में शिक्षक भर्ती, ऑनलाइन आवेदन 15 मार्च तक किए जा सकते हैं VNIT नागपुर में 45 गैर-शैक्षणिक पदों पर भर्ती : अंतिम तिथि 1 मार्च