Share This Article

रायपुर, 26 नवंबर 2026 / ETrendingIndia / DSSSB Recruitment 2026: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने संयुक्त परीक्षा 2026 के तहत जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) और मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के कुल 1,260 पदों पर भर्ती निकाली है।

इनमें महिला आया, जनरल ड्यूटी सहित विभिन्न पद भी शामिल हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इन पदों पर होगी भर्ती

भर्ती के तहत जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के पद नई दिल्ली नगरपालिका परिषद, दिल्ली कृषि विपणन बोर्ड, दिल्ली नगर निगम, दिल्ली ट्रांसको लिमिटेड और दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड में भरे जाएंगे। वहीं, एमटीएस के पद शिक्षा निदेशालय, व्यापार एवं कर विभाग, उच्चतर शिक्षा निदेशालय सहित विभिन्न विभागों में उपलब्ध हैं।

पदों का वर्गवार विवरण

कुल 1,260 रिक्तियों में अनारक्षित वर्ग के 537, ओबीसी के 325, एससी के 181, एसटी के 94 और ईडब्ल्यूएस के 123 पद शामिल हैं। इसके अतिरिक्त दिव्यांग, पूर्व सैनिक और अन्य निर्धारित श्रेणियों के लिए भी आरक्षण का प्रावधान है।

आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखें

  • अंतिम तारीख: 11 दिसंबर 2026, रात 11:59 बजे तक।
  • परीक्षा की तारीख: बाद में घोषित होगी।

कहां और कैसे करें आवेदन?

अभ्यर्थियों को केवल ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए https://dsssbonline.nic.in पर जाकर आवेदन जमा करें।

पात्रता की जानकारी

शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और अन्य शर्तों की विस्तृत जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://dsssb.delhi.gov.in/dsssb-vacancies पर उपलब्ध विज्ञापन संख्या 06/2026 देखें।


Share This Article
Advertisement Carousel