Share This Article रायपुर, 26 नवंबर 2026 / ETrendingIndia / भारत सरकार के नागर विमानन मंत्रालय के अधीन नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) ने ग्रुप-A के 16 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती केंद्र या राज्य सरकारों , केंद्र शासित प्रदेशों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, सार्वजनिक उपक्रमों और अन्य पात्र सरकारी एवं स्वायत्त संस्थानों में कार्यरत अधिकारियों के लिए है। नियुक्तियां प्रतिनियुक्ति (Deputation) के आधार पर की जाएंगी। इन पदों पर होगी भर्ती कुल 16 रिक्तियों का पदवार विवरण इस प्रकार है। संयुक्त निदेशक/क्षेत्रीय निदेशक: 4 पद (वेतन स्तर-12) उप निदेशक: 1 पद (वेतन स्तर-11) सहायक निदेशक: 10 पद (वेतन स्तर-10) विधि अधिकारी: 1 पद (वेतन स्तर-10) आवेदन की अंतिम तिथि इच्छुक अधिकारियों को निर्धारित आवेदन प्रारूप में उचित माध्यम से आवेदन करना होगा। रोजगार समाचार में विज्ञापन प्रकाशित होने की तारीख से 60 दिनों के भीतर आवेदन संबंधित कार्यालय में भेजना अनिवार्य है। यह विज्ञापन रोज़गार समाचार के 21-27 नवम्बर 2026 अंक में प्रकाशित हुआ है. कहां मिलेगी पूरी जानकारी? पदों की शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, आयु सीमा, पात्रता शर्तें और आवेदन प्रारूप की जानकारी बीसीएएस की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। आधिकारिक वेबसाइट: https://bcasindia.gov.in/#/pages/vacancy Share This Article Post navigation दिल्ली में 1260 सरकारी पदों पर भर्ती…11 दिसंबर तक करें आवेदन होटल मैनेजमेंट और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में करियर का मौका, एनएचटीईटी के लिए आवेदन 20 दिसंबर तक