E20-Compatible Car: Car started stalling on E20 petrol...! Consumer Commission orders Maruti Suzuki to provide a new car or refund the full amount.
E20 Compatible Car
Share This Article

रायपुर, 16 जुलाई 2026/ E20-Compatible Car: Car started stalling on E20 petrol…! Consumer Commission orders Maruti Suzuki to provide a new car or refund the full amount.

E20 Compatible Car : रायपुर ज़िला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (अतिरिक्त बेंच) ने Maruti Suzuki के खिलाफ एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कंपनी को शिकायतकर्ता की 2023 मॉडल Grand Vitara Strong Hybrid Zeta+ को E20-कम्पैटिबल नए मॉडल से बदलने या वाहन की पूरी खरीद राशि लौटाने का निर्देश दिया है।

आयोग ने शिकायतकर्ता डॉ. प्रेमराज देवता को मानसिक प्रताड़ना के लिए ₹1 लाख मुआवजा और ₹10,000 कानूनी खर्च देने का भी आदेश दिया।

क्या है मामला?

डॉ. प्रेमराज देवता ने शिकायत की थी कि उनकी 2023 मॉडल ग्रैंड विटारा में E20 पेट्रोल भरवाने के बाद बार-बार इंजन बंद होने की समस्या आने लगी। इसके चलते उन्हें कई बार फ्यूल बदलना पड़ा, टैंक की सफाई करानी पड़ी और बार-बार सर्विस सेंटर जाना पड़ा।

आयोग ने क्या कहा?

14 जुलाई को दिए गए अपने आदेश में आयोग ने माना कि शिकायतकर्ता को बेची गई गाड़ी E20 पेट्रोल के अनुकूल (E20 Compatible) नहीं थी। आयोग ने कहा कि E20-कम्पैटिबल वाहन उपलब्ध नहीं कराना सेवा में कमी (Deficiency in Service) और अनुचित व्यापार व्यवहार (Unfair Trade Practice) की श्रेणी में आता है।

यह फैसला ऐसे समय आया है जब देश में E20 इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जा रहा है और इसकी वाहन अनुकूलता को लेकर बहस जारी है।