Share This Article रायपुर, 17 अक्टूबर 2026। Eco Friendly Diwali : दीपावली पर पर्यावरण अनुकूल दीयों से घर-आंगन रोशन करने के लिए रायपुर नगर निगम ने एक अच्छा विकल्प उपलब्ध कराया है। नगर निगम के जोन क्रमांक-5 के अंतर्गत डंगनिया गोबर खरीदी केंद्र में महिला स्वसहायता समूहों की महिलाओं ने गोबर से बने दीये तैयार किए हैं। ये दीये नागरिकों के लिए मात्र 2 रुपये प्रति नग की दर से बिक्री हेतु उपलब्ध हैं। महिला समूहों ने तैयार किए गोबर के दीये डंगनिया गोबर खरीदी केंद्र में महिला स्वसहायता समूहों की महिलाओं ने दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए बड़ी संख्या में गोबर से दीये बनाए हैं। इससे महिलाओं के हुनर को प्रोत्साहन मिलने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ सकते हैं। सिर्फ 2 रुपये में खरीदें दीये दीपावली पर अपने घर और दुकान को रोशन करने के इच्छुक नागरिक डंगनिया स्थित गोबर खरीदी केंद्र से 2 रुपये प्रति दीये की निर्धारित दर पर खरीदारी कर सकते हैं। कहां मिलेंगे दीये? डंगनिया गोबर खरीदी केंद्र, रायपुर नगर निगम जोन क्रमांक-5। गोबर से बने इन दीयों को खरीदकर नागरिक दीपावली की खुशियों के साथ महिला स्वसहायता समूहों के प्रयासों को भी प्रोत्साहित कर सकते हैं। Share This Article Post navigation सीजीपीएससी भर्ती घोटाला : पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी की जमानत याचिका खारिज CG Industrial Development : नवा रायपुर में ₹152.74 करोड़ का प्लांट, यश फैंस देगा 3,500 लोगों को रोजगार