Share This Article रायपुर, 13 अगस्त 2026/ ED Raid : प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में एक साथ कई ठिकानों पर दबिश देकर जांच शुरू की। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ED की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर एक साथ कार्रवाई शुरू की है। ED की कार्रवाई में सत्यम विहार कॉलोनी स्थित नाहटा ग्रुप से जुड़े प्रतिष्ठान और कामठी लाइन स्थित भंसाली किराए भंडार समेत अन्य ठिकाने शामिल बताए जा रहे हैं। सुबह 6 बजे पहुंची ED की टीम जानकारी के अनुसार ED के अधिकारी सुबह करीब 6 बजे राजनांदगांव पहुंचे। इसके बाद संबंधित परिसरों में जांच शुरू की गई। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच की। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए संबंधित परिसरों के बाहर पुलिस बल भी तैनात रहा। DMF मामले से जुड़ी कार्रवाई की चर्चा सूत्रों के अनुसार, ED की यह कार्रवाई DMF (District Mineral Foundation) से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में बताई जा रही है। हालांकि, अभी तक ED की ओर से कार्रवाई के कारण या जांच के दायरे को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में फिलहाल कार्रवाई को लेकर सामने आ रही जानकारी को आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। अक्टूबर 2025 में भी हुई थी कार्रवाई बताया जा रहा है कि नाहटा और भंसाली से जुड़े ठिकानों पर अक्टूबर 2025 में भी ED की कार्रवाई हो चुकी है। अब एक बार फिर इन परिसरों पर जांच शुरू होने से राजनांदगांव में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। फिलहाल तीनों स्थानों पर जांच जारी है। ED की ओर से आधिकारिक बयान जारी होने के बाद ही छापेमारी के कारण और जांच के दायरे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। Share This Article Post navigation E ncroachment : मालवीय रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ ‘टीम प्रहरी’ की सख्ती…! ₹55 हजार का ई-चालान SP IAS Singing : जब कलेक्टर-एसपी ने थामा माइक तो सुरों में ढल गई विदाई की शाम…! गीत ने जीता सबका दिल…आप भी सुनें