Ek Ped Maa Ke Naam
Ek Ped Maa Ke Naam
Share This Article

रायपुर, 13 जुलाई 2026/ ETrendingIndia / ‘Ek Ped Maa Ke Naam’: ‘People, Planet, Progress’, Amit Shah launched the ‘Mass Tree Plantation Programme’. एक पेड़ माँ के नाम , केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने गुजरात के गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में ‘सामूहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम’ का शुभारंभ व विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास किया.

श्री शाह ने कहा कि गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में ही एक करोड़ से अधिक पेड़ लगाने का काम यहां के नागरिकों ने किया है। अहमदाबाद शहर में पचास लाख पेड़ लगाने का भी काम हुआ है।

इस अभियान का उद्देश्य हरा-भरा वातावरण, स्वच्छ हवा, शुद्ध पानी और गुणवत्तायुक्त और रहने योग्य पृथ्वी और भूमि का संरक्षण करना है।

यहां सवा करोड़ पेड़ लगाने का अभियान सिर्फ एक नारा नहीं रहा बल्कि एक जनअभियान बन गया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक आह्वान किया है – एक पेड़ मां के नाम – जो देखते ही देखते एक आंदोलन बन गया। मोदी जी ने People, Planet के साथ Progress, यानी रहने लायक पृथ्वी के साथ-साथ विकास भी, का मंत्र दिया और इस मंत्र के साथ सभी देशवासी जुड़ गए।

श्री शाह ने कहा कि केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) ने सात वर्षों में सात करोड़ पेड़ लगाने का काम पूरा कर दिया है।

उन्होंने कहा कि दो दिन पहले दिल्ली में भी पेड़ लगाने का काम किया गया है। ये पेड़ हमारे देश की भूमि के अनुकूल है और ऐसे पेड़ लगाए गए हैं जिनकी आयु सौ वर्ष से अधिक है।

गांधीनगर क्षेत्र में 61 नये ऑक्सीजन पार्क खोले गए

गांधीनगर क्षेत्र में 12 ऑक्सीजन पार्क थे और आज 61 ऑक्सीजन पार्क खोले गए है और अब कुल 73 ऑक्सीजन पार्क गांधीनगर लोक सभा क्षेत्र में हैं।

अहमदाबाद – 101 ऑक्सीजन पार्क का उदघाटन

इसी प्रकार, आज एक ही दिन में अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने 101 ऑक्सीजन पार्क का उदघाटन किया है।

घर तक पेड़ पहुंचाने विशेष वाहन

अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने एक वैज्ञानिक आयोजन के अंतर्गत जिन नागरिकों को पेड़ चाहिए, उनके घर तक पेड़ पहुंचाने के लिए विशेष वाहन सेवा शुरू की है।

शहर का तापमान होगा कम पांच प्रतिशत कम

किसी भी अभियान का सफल होना जनभागीदारी के बिना असंभव है। यह वृक्षारोपण अभियान आने वाले दिनों में हमारे शहर के तापमान को अन्य शहरों के मुकाबले कम से कम पांच प्रतिशत कम करेगा।

गांधीनगर में 20 प्रतिशत बढ़ेगी अधिक हरियाली

श्री शाह ने कहा कि गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में 20 प्रतिशत हरियाली बढ़ाने का काम हमें मिलकर करना है।

उन्होंने कहा कि अगर किसी एक लोकसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा सोलर रूफटॉप लगे हैं, तो वो हमारे गांधीनगर में लगे हैं। अहमदाबाद शहर और गांधीनगर के नागरिकों को अभियान चलाना होगा कि एक भी घर, फ्लेट, छत सोलर रूफटॉप के बिना न रहे।

एएमटीएस और बीआरटीएस की 325 नई बसें कार्बन का उत्सर्जन घटाने का काम करेंगी और आज जिन बसों का लोकार्पण हुआ, उसके बाद अहमदाबाद की एक भी बस ऐसी नहीं होगी जो प्रदूषण उत्पन्न करती हो।

गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में कुल 28 हजार 492 करोड़ रूपये के विकास कार्य पूरे हो चुके हैं।