रायपुर, 13 जुलाई 2026/ ETrendingIndia / “September 10 – 19: Nationwide ‘Swachh Sagar, Surakshit Sagar’ campaign will be conducted.” केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, , प्रधानमंत्री कार्यालय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने विभिन्न विभागों के सचिवों और वरिष्ठ अधिकारियों की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक ली।
10 से 19 सितंबर तक होने वाले ‘स्वच्छ सागर, सुरक्षित सागर’ राष्ट्रव्यापी तटीय स्वच्छता अभियान की तैयारियों की समीक्षा की.
बैठक में भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रो. अजय कुमार सूद; विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग(डीएसटी) के सचिव प्रो. उमेश वी. वाघमारे; जैव प्रौद्योगिकी विभाग(डीबीटी) के सचिव डॉ. राजेश एस. गोखले; वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान विभाग(डीएसआईआर) तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय(एमओईएस) की सचिव डॉ. एन. कलाईसेल्वी के साथ-साथ संबंधित वैज्ञानिक विभागों और संगठनों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
डा सिंह ने कहा कि वैज्ञानिक विभागों को अलग-थलग संस्थानों के बजाय एक एकीकृत इकोसिस्टम के रूप में कार्य करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि मंत्रालयों के बीच नियमित बातचीत, जानकारी साझा करने, संयुक्त पहलों और समन्वित कार्यान्वयन से नवाचार में तेजी आएगी, शासन में सुधार होगा और यह सुनिश्चित होगा कि वैज्ञानिक उपलब्धियों का सीधा लाभ आम-नागरिकों को मिले।
