Elephant terror in Chhattisgarh
Share This Article

रायपुर 5 नवम्बर 2025/ ETrendingIndia / Elephant terror in Chhattisgarh: Panic grips two villages, 67 Pahari Korwa families confined to their homes / छत्तीसगढ़ में हाथियों का आतंक , छत्तीसगढ़ में हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला रायगढ़ जिले के धरमजयगढ के कापू विजयनगर वन परिक्षेत्र के गोरुपानी, टेडासेमेर और आसपास के वनग्रामों का है, जहां करीब 16 हाथियों का झुंड डेरा डाले हुए है। इनके आने से विशेष जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय के 67 से अधिक परिवार भय और संकट में फंस गए हैं।

हाथियों की दहशत इस कदर है कि लोग घरों से निकलने से भी डर रहे हैं। ग्रामीण जंगल नहीं जा पा रहे, जिससे उनका रोज़गार और आजीविका ठप पड़ गया है। खेतों में काम रुक गया है और घरों में खाने-पीने की समस्या गहराने लगी है।

गोरुपानी और आसपास के पहाड़ी इलाकों में लोगों ने बताया कि हाथियों के झुंड के आसपास मंडराने से बाहर कदम रखते ही जान का खतरा महसूस होता है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मदद की मांग की है और जल्द समाधान की उम्मीद जताई है।

छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बीते वर्षों से हाथियों का इस तरह से रिहायशी और खेती वाले क्षेत्रों में पहुंचना एक गंभीर समस्या बन गया है। स्थानीय लोग चाहते हैं कि प्रशासन हाथियों को सुरक्षित क्षेत्र में पहुंचाने के लिए त्वरित कार्रवाई करे।