Employee Salary Hike: Contract employees get a pay raise...! Government approves a 4.46% salary hike... Finance Department issues the order.
Employee Salary Hike
Share This Article

रायपुर, 09 जून 2026/ Employee Salary Hike: Contract employees get a pay raise…! Government approves a 4.46% salary hike… Finance Department issues the order.

Employee Salary Hike : मध्यप्रदेश के लाखों संविदा कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। लंबे समय से वेतन वृद्धि और नियमितीकरण की मांग कर रहे कर्मचारियों को राज्य सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने संविदा कर्मचारियों के वेतन में 4.46 प्रतिशत बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। खास बात यह है कि यह बढ़ोतरी 1 अप्रैल 2026 से लागू मानी जाएगी, यानी कर्मचारियों को बढ़े हुए वेतन के साथ एरियर का भी फायदा मिलेगा।

सरकार के इस फैसले से प्रदेश के करीब डेढ़ लाख संविदा कर्मचारी लाभान्वित होंगे। इनमें स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, ग्रामीण विकास, नगरीय प्रशासन, महिला एवं बाल विकास समेत कई विभागों में कार्यरत संविदा अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक संविदा कर्मचारी लंबे समय से वेतन वृद्धि और नियमितीकरण की मांग कर रहे थे। ऐसे में सरकार के इस फैसले को कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। वित्त विभाग ने सभी विभागों को संशोधित वेतन के अनुसार भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश भी जारी किए हैं।

सरकारी सूत्रों के अनुसार बढ़ी हुई राशि का लाभ आगामी वेतन में दिखाई देगा, जबकि अप्रैल 2026 से अब तक का एरियर अलग से दिया जाएगा। इससे कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति में सुधार आने की उम्मीद है।