Share This Article नई दिल्ली, 19 जून 2026/ Major announcement by EPFO…! 8.25% interest rate approved… funds to be credited to PF accounts this month… good news for crores of employees. EPFO : देश के करोड़ों कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) खाताधारकों के लिए राहत भरी खबर है। केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए ईपीएफ जमा पर 8.25 फीसदी ब्याज दर को मंजूरी दे दी है। वित्त मंत्रालय की स्वीकृति मिलने के बाद कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) इसी महीने से सदस्यों के खातों में ब्याज की राशि जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर सकता है। जानकारी के अनुसार, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के सर्वोच्च निर्णय लेने वाले निकाय केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) ने 2 मार्च 2026 को हुई बैठक में 8.25 फीसदी ब्याज दर को मंजूरी दी थी। इसके बाद प्रस्ताव अंतिम स्वीकृति के लिए वित्त मंत्रालय को भेजा गया था, जिसे अब हरी झंडी मिल चुकी है। सूत्रों के मुताबिक, श्रम मंत्रालय जल्द ही EPFO को खाताधारकों के ईपीएफ खातों में ब्याज जमा करने के निर्देश जारी करेगा। यह लगातार तीसरा वित्तीय वर्ष होगा, जब ईपीएफ जमा पर 8.25 फीसदी ब्याज दर बरकरार रखी गई है। पिछले वर्षों में EPF ब्याज दर वित्तीय वर्षब्याज दर2025-268.25%2024-258.25%2023-248.25%2022-238.15%2021-228.10%2020-218.50%2019-208.50%2018-198.65%2017-188.55%2015-168.80% विशेषज्ञों का मानना है कि EPFO के नए डिजिटल इकोसिस्टम के कारण इस बार ब्याज जमा करने की प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक तेज और पारदर्शी होगी। Share This Article Post navigation Telegram Ban : ब्रेकिंग…NEET परीक्षा से पहले बड़ा फैसला…! भारत में Telegram पर अस्थायी रोक…22 जून तक रहेगा प्रतिबंध PhonePe का बड़ा झटका…! निष्क्रिय वॉलेट पर लगेगा ₹100 चार्ज…15 दिन पहले आएगा अलर्ट