Major move by PhonePe...! ₹100 charge to be levied on inactive wallets... alert to be sent 15 days in advance.
PhonePe
Share This Article

रायपुर, 19 जून, 2026/ Major move by PhonePe…! ₹100 charge to be levied on inactive wallets… alert to be sent 15 days in advance.

PhonePe : डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म PhonePe का इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए यह खबर बेहद महत्वपूर्ण है। कंपनी ने अपनी वॉलेट गाइडलाइंस में बड़ा बदलाव किया है, जिसके तहत लंबे समय तक PhonePe Wallet का इस्तेमाल नहीं करने पर यूजर्स से 100 रुपये तक की इनएक्टिविटी मेंटेनेंस फीस वसूली जा सकती है।

नई गाइडलाइंस के मुताबिक, यदि कोई यूजर 365 दिनों तक अपने PhonePe Wallet से कोई भी ट्रांजैक्शन नहीं करता है, तो उसका वॉलेट निष्क्रिय (Inactive) माना जाएगा और उस पर 100 रुपये का शुल्क लगाया जाएगा।

हालांकि, कंपनी ने स्पष्ट किया है कि केवल PhonePe ऐप खोलना या बैंक खाते से UPI भुगतान करना वॉलेट गतिविधि नहीं माना जाएगा। शुल्क से बचने के लिए यूजर्स को कम से कम एक बार PhonePe Wallet के जरिए ट्रांजैक्शन करना होगा, जिससे वॉलेट दोबारा सक्रिय (Active) हो जाएगा।

15 दिन पहले मिलेगा अलर्ट

PhonePe की ओर से शुल्क काटने से पहले यूजर्स को 15 दिन पहले नोटिफिकेशन या मैसेज भेजकर सूचना दी जाएगी। यदि वॉलेट में 100 रुपये या उससे अधिक बैलेंस होगा तो पूरा शुल्क काट लिया जाएगा। वहीं, अगर बैलेंस 100 रुपये से कम है तो उपलब्ध राशि ही काटी जाएगी, लेकिन वॉलेट बैलेंस को माइनस में नहीं किया जाएगा।

सोशल मीडिया पर नाराजगी

PhonePe की नई नीति को लेकर सोशल मीडिया पर मिश्रित प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई यूजर्स का कहना है कि वे केवल बैंक खाते से UPI भुगतान करते हैं और वॉलेट का उपयोग नहीं करते, ऐसे में निष्क्रिय वॉलेट पर शुल्क लगाना उचित नहीं है।

यूजर्स को सलाह दी जा रही है कि यदि उनके PhonePe Wallet में बैलेंस मौजूद है, तो समय-समय पर कम से कम एक ट्रांजैक्शन अवश्य करें, ताकि अतिरिक्त शुल्क से बचा जा सके।