Share This Article देश में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार सार्वजनिक चार्जिंग नेटवर्क का तेजी से विस्तार कर रही है। फेम-II योजना के तहत देशभर में ईवी सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए ₹912.50 करोड़ आवंटित किए गए हैं। वहीं, पीएम ई-ड्राइव योजना के अंतर्गत भी चार्जिंग अवसंरचना के लिए ₹2,000 करोड़ का प्रावधान किया गया है। पश्चिम बंगाल में स्वीकृत 482 चार्जिंग स्टेशनों में से 463 पहले ही चालू हो चुके हैं। चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का तेजी से विस्तार फेम-II योजना के तहत देशभर में ईवी सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए ₹912.50 करोड़ आवंटित किए गए।यह राशि राष्ट्रीय स्तर पर दी गई है, राज्यों के लिए अलग-अलग आवंटन नहीं किया गया। पीएम ई-ड्राइव योजना में भी बड़ा निवेश ईवी चार्जिंग नेटवर्क को मजबूत करने के लिए पीएम ई-ड्राइव योजना के तहत ₹2,000 करोड़ का प्रावधान किया गया है। योजना का उद्देश्य देशभर में आधुनिक और सुलभ चार्जिंग सुविधाओं का विस्तार करना है। दक्षिण 24 परगना में नए स्टेशन प्रस्तावित पीएम ई-ड्राइव योजना के तहत दक्षिण 24 परगना जिले में 5 नए चार्जिंग स्टेशन प्रस्तावित हैं।ये कैनिंग, बक्खाली, डायमंड हार्बर, काकद्वीप और नामखाना में स्थापित किए जाएंगे। निजी कंपनियों को भी खुली अनुमति सरकार के अनुसार, ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित करना लाइसेंस-रहित गतिविधि है। निजी कंपनियां और अन्य संस्थाएं देश में कहीं भी चार्जिंग स्टेशन स्थापित, संचालित और अनुरक्षित कर सकती हैं। Share This Article Post navigation PM e-Drive Scheme : 23 लाख इलेक्ट्रिक वाहनों को दिया गया प्रोत्साहन… Made in India Toys का दुनिया में डंका…! 7 साल में 89% बढ़ा एक्सपोर्ट…विदेशी खिलौनों की मांग घटी