Share This Article

रायपुर 15 फरवरी 2026/ ETrendingIndia / Walk-in-Interview for Consultant (Geologist) at FCI Aravali Gypsum & Minerals India Limited / FAGMIL भूवैज्ञानिक भर्ती , भारत सरकार के उपक्रम एफसीआई अरावली जिप्सम एंड मिनरल्स इंडिया लिमिटेड (फागमिल), मिनीरत्न-Ⅱ, ने अनुबंध के आधार पर सलाहकार (भूवैज्ञानिक) पद पर नियुक्ति के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू आयोजित करने की घोषणा की है।

कंपनी का कार्यालय प्लॉट नंबर 02, वेस्ट पटेल नगर, सर्किट हाउस रोड, जोधपुर (राजस्थान) में स्थित है।

यह नियुक्ति अनुबंध के आधार पर की जाएगी। चयन से संबंधित विस्तृत जानकारी, पात्रता, शर्तें और अन्य नियम कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट www.fagmil.nic.in पर उपलब्ध हैं। इस संबंध में विज्ञापन संख्या फागमिल/सलाहकार/2026 जारी किया गया है।