Delhi District Courts Delhi District Courts
Share This Article

रायपुर, 25 अक्टूबर 2026। ETrendingIndia / दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने दिल्ली की जिला अदालतों में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट, पर्सनल असिस्टेंट, जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट, प्रोसेस सर्वर और चपरासी/अर्दली/डाक चपरासी के कुल 641 पदों पर भर्ती निकाली है।

इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पदों का विवरण

  • सीनियर पर्सनल असिस्टेंट: 27 पद
  • पर्सनल असिस्टेंट( डिस्ट्रिक्ट और सेशन कोर्ट): 189 पद
  • पर्सनल असिस्टेंट (फैमिली कोर्ट): 17 पद
  • जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट( डिस्ट्रिक्ट और सेशन कोर्ट) 151 पद
  • जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट (फैमिली कोर्ट): 23 पद
  • प्रोसेस सर्वर: 92 पद
  • चपरासी/अर्दली/डाक चपरासी: 142 पद

आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखें

  • आवेदन शुरू: 6 अक्टूबर 2026
  • आवेदन की अंतिम तारीख: 4 नवंबर 2026, रात 11 बजे तक

योग्यता और वेतन

सीनियर पर्सनल असिस्टेंट पद के लिए स्नातक डिग्री के साथ निर्धारित शॉर्टहैंड और टाइपिंग गति जरूरी है। अन्य पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और अनुभव संबंधी शर्तें अलग-अलग हैं।

कहां करें आवेदन?

उम्मीदवार DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट https://dsssb.delhi.gov.in पर भर्ती संबंधी विस्तृत जानकारी और आवेदन लिंक देख सकते हैं। आवेदन करने से पहले संबंधित पद की योग्यता, आयु सीमा और अन्य शर्तों की जांच अवश्य करें।


Share This Article