Flex-Fuel WagonR
Flex-Fuel WagonR
Share This Article

रायपुर 5 जून 2026/ ETrendingIndia / Maruti Unveils Flex-Fuel WagonR to Promote Ethanol-Based Vehicles , फ्लेक्स फ्यूल वैगनआर – देश में स्वच्छ और सस्ते ईंधन को बढ़ावा देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। केंद्रीय परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी ने वाहन निर्माता कंपनी Maruti Suzuki के देश के पहले फ्लेक्स-फ्यूल तकनीक से लैस वैगनआर को लांच किया किया है। इस अवसर पर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी भी उपस्थित थे.

यह वाहन पेट्रोल के साथ-साथ 20 प्रतिशत से 85 प्रतिशत तक एथेनॉल मिश्रित ईंधन (E20 से E85) पर भी चल सकता है।

केंद्र सरकार देश में पेट्रोल पर निर्भरता कम करने और किसानों से खरीदे जाने वाले एथेनॉल के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए एथेनॉल आधारित ईंधन अवसंरचना का विस्तार कर रही है।

इसके तहत विभिन्न स्थानों पर एथेनॉल मिश्रित ईंधन उपलब्ध कराने के लिए पेट्रोल पंपों को विकसित किया जा रहा है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि देश में 50 ऐसे पेट्रोल पंप खोले जा रहे हैं तथा हमारा लक्ष्य वर्ष 2027 के अंत तक 5000 पंप खोले जाने का है.

विशेषज्ञों का मानना है कि फ्लेक्स-फ्यूल वाहन और एथेनॉल आधारित ईंधन व्यवस्था से कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता घटेगी, प्रदूषण कम होगा और गन्ना सहित अन्य फसलों से जुड़े किसानों को अतिरिक्त आय का अवसर मिलेगा।

सरकार का लक्ष्य आने वाले वर्षों में हरित परिवहन को बढ़ावा देने के साथ-साथ एथेनॉल अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना है, जिससे पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा आत्मनिर्भरता दोनों को बल मिलेगा। उल्लेखनीय है कि एथिनॉन मिश्रित पेट्रोल सामान्य पेट्रोल की अपेक्षा तुलनात्मक रूप से सस्ता पड़ता है.