Share This Article रायपुर, 12 जुलाई 2026/ Flight Incident: Window of a flying plane breaks…! Elderly passenger pulled towards the outside… wife and fellow passengers save his life. Flight Incident : ग्रीस के थेसालोनिकी से जर्मनी के मेमिंगेन जा रही रेयानएयर की सहायक कंपनी माल्टा एयर की फ्लाइट FR1879 में उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद बड़ा हादसा हो गया। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इंजन में आई तकनीकी खराबी के बाद निकला मलबा विमान के धड़ से टकराया और एक केबिन की खिड़की टूट गई। इससे खिड़की के पास बैठे 61 वर्षीय सर्बियाई यात्री का सिर और कंधे तेज हवा के दबाव में बाहर की ओर खिंच गए। पत्नी और यात्रियों ने बचाई जान यात्री ने सीट बेल्ट लगा रखी थी, जिससे वह विमान से बाहर नहीं गिरा। उसकी पत्नी ने तुरंत उसके पैर पकड़ लिए, जबकि अन्य यात्रियों ने भी मदद कर उसे वापस सीट पर सुरक्षित खींच लिया। अचानक दबाव कम होने पर विमान में ऑक्सीजन मास्क भी अपने आप खुल गए, जिससे यात्रियों में कुछ देर के लिए दहशत फैल गई। विमान की सुरक्षित वापसी पायलट ने तुरंत विमान को वापस थेसालोनिकी हवाई अड्डे की ओर मोड़ दिया। विमान सुरक्षित उतर गया और घायल यात्री को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार किया गया। अन्य यात्रियों को वैकल्पिक विमान से जर्मनी भेजा गया। जांच शुरू हवाई अड्डा संचालक फ्रैपोर्ट ग्रीस के अनुसार, ग्रीस की विमानन सुरक्षा जांच एजेंसी HARSIA ने घटना की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इंजन से निकले मलबे के कारण खिड़की क्षतिग्रस्त हुई थी। एयरलाइन ने कहा कि घटना की विस्तृत जांच के बाद ही अंतिम कारण स्पष्ट होगा। Share This Article Post navigation Global Conflict : ईरान का बड़ा आरोप…! अमेरिका ने तोड़ा समझौता…खाड़ी क्षेत्र में फिर बढ़ा तनाव Tourist Destination : बोट हादसे के बाद चर्चा में वियतनाम का फू क्यू ओक द्वीप…! जानिए इसकी खूबसूरती की कहानी