Tourist Destination: Vietnam's Phu Quoc Island in the spotlight after a boat accident... Discover the story behind its beauty.
Tourist Destination
Share This Article

रायपुर, 12 जुलाई 2026/ Tourist Destination: Vietnam’s Phu Quoc Island in the spotlight after a boat accident… Discover the story behind its beauty.

Tourist Destination : वियतनाम का फू क्यू ओक (Phu Quoc) द्वीप अपनी प्राकृतिक सुंदरता, साफ समुद्र और सफेद रेतीले समुद्र तटों के कारण दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करता है। हाल के एक बोट हादसे में 15 भारतीय पर्यटकों की मौत के बाद यह दुनिया भर में, विशेषकर भारत में चर्चा में आया है.

तेज हवाओं के बाद समुद्र में उठने वाली ऊँची लहरों के कारण पर्यटकों की स्पीड बोट पलट गई थी। उसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया.

वियतनाम में पिछले कुछ वर्षों में आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ी है। शांत वातावरण और मनमोहक नजारों के कारण इसे दक्षिण-पूर्व एशिया के प्रमुख पर्यटन स्थलों में गिना जाता है।

रंग-बिरंगी मूंगे की चट्टानें हैं खास आकर्षण

फू क्यू ओक की सबसे बड़ी पहचान यहां की रंग-बिरंगी मूंगे (कोरल) की चट्टानें हैं। द्वीप के आसपास का समुद्री क्षेत्र स्नॉर्कलिंग और स्कूबा डाइविंग के लिए बेहद लोकप्रिय है।

समुद्र के भीतर विभिन्न प्रकार की रंगीन मछलियां, समुद्री जीव और जीवंत कोरल रीफ पर्यटकों को अनोखा अनुभव कराते हैं।

पर्यावरण संरक्षण पर जोर

वियतनाम सरकार समुद्री जैव विविधता और कोरल रीफ के संरक्षण के लिए विशेष अभियान चला रही है। पर्यटकों से मूंगे की चट्टानों को नुकसान न पहुंचाने और स्वच्छ पर्यटन को बढ़ावा देने की अपील की जाती है।

रोपवे और समुद्री गतिविधियों का रोमांच

फू क्यू ओक में दुनिया के सबसे लंबे समुद्री रोपवे, द्वीप भ्रमण, बोट राइड, सनसेट क्रूज और समुद्री खेल पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र हैं। नवंबर से अप्रैल तक का समय यहां घूमने के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है।