Share This Article रायपुर, 10 जुलाई 2026/ ETrendingIndia / “FIFA World Cup: Morocco fans create a ruckus in London and Paris after loss to France / फीफा विश्व कप 2026 में फ्रांस से हारकर टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद मोरक्को के प्रशंसक बुरी तरह बौखला गए। उन्होंने लंदन और पेरिस में सड़कों पर उतरकर उत्पात मचा दिया। उत्तर-पश्चिम लंदन के एडगवेयर रोड पर पुलिस और प्रशंसकों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान आगजनी भी की गई। भीड़ ने एक मेट्रोपॉलिटन पुलिस अधिकारी को भी घायल कर दिया है। फ्रांस की राजधानी पेरिस में भी एफिल टावर के पास आगजनी की गई है।फ्रांस के सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के कुछ ही क्षण बाद पश्चिमी लंदन में जश्न का माहौल शुरू हो गया, जो बाद में टकराव में बदल गया। रिपोर्ट के मुताबिक, दंगा रोधी उपकरणों से लैस पुलिसकर्मियों ने एडगवेयर रोड पर भारी संख्या में जमा भीड़ को तितर-बितर करने की कोशिश की। पुलिस अधिकारियों ने सड़कों पर मार्च किया और दंगा रोधी वाहन तैनात किए। इससे पहले पुलिस की प्रशंसकों से झड़प भी हुई थी। पेरिस में भी फ्रांस के जीतने के बाद जश्न के दौरान लेस हालेस के पास छिटपुट झड़पें भी हुईं हैं। वीडियो में प्रशंसकों के समूह को पुलिस वाहन के आसपास जमा होकर चिल्लाते देखा गया है। पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करना पड़ा। यहां एफिल टावर के पास भी धुआं उठता देखा गया है। सड़कों पर दुकानें बंद कर दी गई हैं। फ्रांस में 20,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है, जिसमें 8,000 पुलिसकर्मी पेरिस में तैनात हैं। फीफा विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से हराया, जिसके साथ उसने सेमीफाइनल में जगह बना ली और मोरक्को का सफर समाप्त हो गया। फ्रांस ने 2018, 2022 के बाद 2026 में लगातार तीसरी बार अंतिम-4 में जगह बनाई है। इस जीत के बाद फ्रांस में मचे उत्पात ने 2022 विश्व कप की याद दिला दी, जिसमें मोरक्को पर जीत के बाद पेरिस समेत कई जगह झड़प हुई थी और 260 लोग गिरफ्तार हुए थे। Share This Article Post navigation Vaibhav Suryavanshi Debut : 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास…! डेब्यू करते ही तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर सफदरजंग और SAI के बीच MoU : भारतीय एथलीटों को मिलेगी विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधा