GAILGAIL
Share This Article

रायपुर, 15 सितंबर। ETrendingIndia / महारत्न PSU GAIL (India) Limited ने 2027 में Executive Trainee पदों पर भर्ती की तैयारी शुरू कर दी है।

भर्ती GATE-2027 के स्कोर के आधार पर होगी। Chemical, Electrical, Instrumentation और Mechanical Engineering के योग्य युवा उम्मीदवार इसमें आवेदन कर सकेंगे।

विस्तृत भर्ती विज्ञापन फरवरी 2027 में जारी किया जाएगा।
चार इंजीनियरिंग ब्रांच में भर्ती
GAIL निम्न पदों के लिए Executive Trainee नियुक्त करेगा—
Chemical
Electrical
Instrumentation
Mechanical

65% अंकों के साथ इंजीनियरिंग डिग्री जरूरी

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में कम से कम 65% अंक जरूरी हैं। SC, ST और PwBD उम्मीदवारों को आरक्षित पदों पर न्यूनतम अंकों में 5% की छूट मिलेगी।

GATE-2027 की संबंधित परीक्षा देनी होगी. उम्मीदवारों को GATE-2027 में संबंधित पेपर देना होगा—
Chemical — CH
Electrical — EE
Instrumentation — IN
Mechanical — ME

अधिकतम उम्र 26 वर्ष
18 मार्च 2027 को उम्मीदवार की अधिकतम आयु 26 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी—SC/ST को 5 वर्ष, OBC-NCL को 3 वर्ष और PwBD को 10 वर्ष तक।

आवेदन कब और कहां?

GAIL के अनुसार Executive Trainee भर्ती का विस्तृत विज्ञापन फरवरी 2027 में जारी होगा। ऑनलाइन आवेदन की संभावित अवधि 17 फरवरी 2027 सुबह 11 बजे से 18 मार्च 2027 शाम 6 बजे तक बताई गई है।

उम्मीदवारों को पहले GATE-2027 के लिए आवेदन और परीक्षा देनी होगी। इसके बाद GAIL अपनी वेबसाइट https://gate2027.iitm.ac.in के Careers सेक्शन में भर्ती का विस्तृत विज्ञापन और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी करेगी।

पदों की वास्तविक संख्या, आरक्षण और चयन से जुड़ी विस्तृत जानकारी GAIL द्वारा जारी होने वाले फरवरी 2027 के आधिकारिक विज्ञापन में स्पष्ट होगी।


Share This Article