Gambling News: Big gambling bust caught in the forest in Korba...! 11 arrested; Cash-mobile and 15 bikes seizedGambling News
Share This Article

कोरबा, 22 सितंबर 2026। Gambling News: कोरबा के सिंघाली जंगल में चल रहे जुए के फड़ पर बांकीमोंगरा, दीपका और कटघोरा पुलिस की संयुक्त टीम ने दबिश देकर 11 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक मौके से नकदी, मोबाइल और वाहनों सहित कुल ₹11 लाख 56 हजार 500 की जप्ती की गई है।

पुलिस कार्रवाई के दौरान मौके से ₹74,500 नगद, 14 एंड्रॉइड मोबाइल और एक की-पैड मोबाइल बरामद किया गया। मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब ₹2.82 लाख बताई गई है। इसके अलावा बुलेट और स्कूटी सहित 15 मोटरसाइकिलें भी पुलिस ने जप्त की हैं। इनकी अनुमानित कीमत करीब ₹8 लाख बताई गई है।

जंगल में सजा था जुए का फड़

पुलिस के अनुसार, सिंघाली के जंगल में आरोपी जुआ खेल रहे थे। कार्रवाई के बाद अब इस बात को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं कि जंगल में इतना बड़ा जुआ फड़ संचालित होने की जानकारी पुलिस तक किस तरह पहुंची और क्या इसके पीछे किसी बड़े नेटवर्क की भूमिका थी।

CDR जांच से खुल सकता है नेटवर्क?

मौके से बड़ी संख्या में मोबाइल बरामद होने के बाद आरोपियों के बीच कार्रवाई से पहले हुए संपर्कों की जांच भी महत्वपूर्ण हो सकती है। हालांकि CDR की जांच की जाएगी या नहीं और उससे किसी अन्य व्यक्ति तक पहुंचने में मदद मिलेगी या नहीं, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।जांच में यह सामने आ सकता है कि गिरफ्तार आरोपियों के बीच लगातार संपर्क था या जुए के इस फड़ से जुड़े अन्य लोग भी सक्रिय थे।

11 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने शिवमोहन सिंग, अमित कुमार श्रीवास्तव, सफिक खान, संजू कुमार साहू, ईश्वरी साहू, विजय कुमार, हेमंत बहादुर कार्की, सुमीत यादव, अभिमन्यु सिंग, सुरेंद्र चौहान और राजू नाहक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस की इस कार्रवाई से जंगल में चल रहा जुए का फड़ बंद हो गया है। आगे की जांच में इस मामले से जुड़े अन्य लोगों और गतिविधियों की जानकारी सामने आने की उम्मीद है।


Share This Article