Share This Article

रायपुर, 02 अक्टूबर 2026/ ETrendingIndia / गांधी एवं शास्त्री जयंती के अवसर पर जिला उद्योग संघ द्वारा आज औद्योगिक क्षेत्र कोरबा में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर लगभग 100 पौधे लगाए गए।

मंत्री श्री देवांगन ने उपस्थित लोगों को ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल कर उसे संरक्षित रखने के लिए प्रेरित किया।

गांधी- शास्त्री की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण

श्री देवांगन ने कोरबा के बुधवारी बाजार स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा और कोसाबाड़ी चौक स्थित लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

श्री देवांगन ने महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के विचारों तथा लाल बहादुर शास्त्री के ‘जय जवान-जय किसान’ संदेश का स्मरण किया।


Share This Article