Share This Article

ETrendingIndia रायपुर / गरियाबंद डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती 2025 के अंतर्गत चयन प्रक्रिया अब अपने अगले चरण में पहुंच चुकी है। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के अंतर्गत डाटा एंट्री ऑपरेटर के दो रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आयोजित लिखित परीक्षा संपन्न हो चुकी है। इसके बाद, दावा-आपत्तियों के निराकरण के पश्चात अंतिम मॉडल उत्तर के आधार पर परीक्षार्थियों को अंक प्रदान किए गए।

इन अंकों के आधार पर वर्गवार कुल 20 अभ्यर्थियों का चयन गरियाबंद डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती 2025 की कौशल परीक्षा के लिए किया गया है। यह कौशल परीक्षा 22 मई 2025, गुरुवार को पूर्वान्ह 12 बजे से लाईवलीहुड कॉलेज, देवभोग रोड, गरियाबंद में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा भर्ती प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण चरण है, जिसमें अभ्यर्थियों की तकनीकी दक्षता का मूल्यांकन किया जाएगा।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कौशल परीक्षा की विस्तृत जानकारी जिला कार्यालय के सूचना पटल एवं जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थियों को डाक से कोई अलग सूचना नहीं भेजी जाएगी। इसलिए सभी चयनित अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से वेबसाइट पर अपडेट देखते रहें,