Share This Article

रायपुर 18 जनवरी 2026/ ETrendingIndia / Akhil Vishwa Gayatri Parivar: Preparations for the birth centenary year 2026 are in the final stages, including inauguration of the main office and launch of the fire fighting vehicle, welcoming the divine urns that arrived after their travels within the country and abroad / गायत्री परिवार जन्मशताब्दी 2026 , 16 जनवरी को गायत्री परिवार द्वारा बैरागी दीप, हरिद्वार में आयोजित होने जा रहे ऐतिहासिक जन्मशताब्दी वर्ष समारोह की तैयारियाँ पूर्णता की ओर अग्रसर हैं। इन्हीं तैयारियों का अवलोकन करने हेतु अखिल विश्व गायत्री परिवार के दलनायक डॉ. चिन्मय पंड्या जी का जन्मशताब्दी नगर में पावन आगमन हुआ।

उन्होंने यहां मुख्य कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया तथा साथ ही अग्निशमन वाहन का लोकार्पण भी किया.

उन्होंने कार्यक्रम हेतु बसाए गए जन्मशताब्दी नगर का भ्रमण करते हुए विभिन्न नगरों में निवासरत परिजनों से आत्मीय भेंटवार्ता की, उनका कुशलक्षेम जाना एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।उन्होंने यहां मंच तथा विशिष्ट अतिथि विश्राम गृह का भी अवलोकन किया गया।

देश-विदेश में प्रवास के उपरांत दिव्य ज्योति कलशों का शांतिकुंज में पावन आगमन

14 जनवरी तक ऑस्ट्रेलिया, पूर्वी अफ्रीका, दक्षिण अफ्रीका, गुजरात, आंध्रप्रदेश–तेलंगाना, बिहार, झारखंड, पश्चिमोत्तर भारत, छत्तीसगढ़ एवं उड़ीसा से आए कुल 18 ज्योति कलश शांतिकुंज पहुँचे।

इस अवसर पर जन्मशताब्दी समारोह के दलनायक डॉ. चिन्मय पंड्या जी एवं शेफाली दीदी द्वारा प्रखर प्रज्ञा–सजल श्रद्धा समाधि स्थल पर पुष्पार्चन कर, कलश पूजन संपन्न किया गया। साधना कक्ष में दिव्य कलशों को स्थापित कर आरती के साथ शोभायात्रा निकाली गई.

देश-विदेश से निरंतर पहुँच रहे अखंड दीप के ज्योति कलशों का यह भव्य स्वागत शीघ्र आरंभ होने जा रहे जन्मशताब्दी महोत्सव का दिव्य शंखनाद है।