Share This Article रायपुर, 18 जनवरी 2026/ ETrendingIndia / Drug de-addiction awareness campaign: 200 women commando team formed in village Amora of Janjgir-Champa / नशा मुक्ति जागरूकता अभियान , नशा मुक्ति जागरूकता का विशेष अभियान कार्यक्रम के तहत जिला जांजगीर -चांपा के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय थाना मुलमुला क्षेत्र के ग्राम अमोरा पहुंचे तथा वहां 200 महिला कमांडो टीम का गठन किया। महिला कमांडो को टोपी -सीटी का वितरण इस दौरान उन्होंने महिला कमांडो को टोपी, सीटी भी वितरण किया। कार्यक्रम दौरान महिला कमांडो टीम के लिए एसपी द्वारा छत्तीगढ़ी भाषा में गीत भी तैयार किया गया तथा नशा मुक्ति जागरूकता के दौरान नशापान के दुष्प्रभाव से होने वाले नुकसान के संबंध में लोगों को जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय की पहल का असर अब जिले में स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। सामाजिक पुलिसिंग के अंतर्गत जिले में जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा विभिन्न जन जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में ग्राम अमोरा पहुंचे . उन्होंने नशामुक्ति, जन जागरूकता की बड़ी प्रशंसा की । पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों को अवैध शराब बिक्री एवं शराब का सेवन , जुआ, सट्टा खेलने से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताया और कहा कि जिस बच्चे को सही शिक्षा मिलती है वह कभी भी क्राइम नहीं कर सकता। नशा से बचने : महिला कमांडो गीत छत्तीसगढ़ी भाषा में महिला कमांडो गीत छत्तीसगढ़ी भाषा में पुलिस अधीक्षक द्वारा तैयार किया गया है, जिसे महिला कमांडो को अर्पित किया गया, जिस गीत को गाते हुए महिला कमांडों गांव में फोकस करेंगे :- दारु ल छोड़व सजननशा ल त्यागव रेधरती माता ह हमलाबढिय़ा चीज़ देवे हेगन्दा गन्दा चीज़ लकाबर ते पिथस रेदारु ल छोड़व…औरत ल पिटथस तेहांलईका ल डेराथस रेस्वयं के भी स्वास्थ्य लखराब करथस रेदारु ल छोड़व….जेल के जगह मबाड़ी म जा रेपसीना बहाकरखुशहाली ला रेदारू ल छोड़व…खाली मत बैठ रेस्वरोजगार अपना रेपरोपकार करकेमन ल शांत कर रेदारु ल छोड़व सजननशा ल त्यागव रे जांजगीर-चांपा पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि अवैध शराब की बिक्री एक गंभीर अपराध है, इससे समाज में कई तरह की त्रासदियां जन्म लेती हैं। सभी नागरिक जिम्मेदारी निभाते हुए ऐसे अपराधों की रोकथाम में पुलिस का सहयोग करें। यदि कहीं भी अवैध शराब के निर्माण या बिक्री की जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। उपरोक्त कार्यक्रम में एसडीओपी अकलतरा प्रदीप कुमार सोरी, निरीक्षक पारस पटेल थाना प्रभारी मुलमुला एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकगण अधिक संख्या में लोग उपस्थित रहे। Share This Article Post navigation उपमुख्यमंत्री ने रायपुर–जबलपुर इंटरसिटी ट्रेन ‘मूकमाटी एक्सप्रेस’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया शराब के लिए पैसे नहीं मिलने पर : घर में लगाई आग , दोनों आरोपी गिरफ्तार