रायपुर 26 जनवरी 2026 / ETrendingIndia / The birth centenary celebration of the All World Gayatri Family was held in Haridwar. Amit Shah said, “India can never repay the debt of gratitude it owes to Gurudev.”/ गायत्री परिवार जन्मशताब्दी समारोह , परम पूज्य गुरुदेव एवं परम वंदनीया माताजी की जन्मशताब्दी के अवसर पर हरिद्वार में आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अपने उद्बोधन में देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि युगद्रष्टा पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी और वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा जी ने अपने एक ही नश्वर जीवन में अनगिनत जीवनों को दिशा देने का कार्य किया।
भारतवर्ष कभी भी गुरुदेव के उपकारों से मुक्त नहीं हो सकता। उनका जीवन और साधना राष्ट्र के नैतिक एवं आध्यात्मिक उत्थान की आधारशिला है।
इस आयोजन ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि भारत का नवजागरण केवल एक विचार नहीं, बल्कि गुरुदेव–माताजी की तपश्चर्या से अनुप्राणित, संगठित, सतत और मूल्याधारित राष्ट्रीय चेतना का अभियान है।

इस अवसर पर आयोजित एक अन्य आयोजन ‘राष्ट्रीय के जागरण का समय आ गया’ कार्यक्रम राष्ट्रबोध, सांस्कृतिक चेतना और युग-निर्माण के संकल्प का सशक्त उद्घोष बना।
इस अवसर पर ‘सत्ययुग का सूर्योदय’ ग्रंथ का विमोचन किया गया तथा परम वंदनीया माताजी की अमृतमयी मातृवाणी का भावपूर्ण श्रवण हुआ।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आदरणीय श्री शिव प्रताप शुक्ल जी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहें साथ ही उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्र श्री पुष्कर सिंह धामी , उत्तराखण्ड विधानसभा के सदस्य श्री मदन कौशिक , राज्यसभा सांसद श्री महेन्द्र भट्ट एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य श्री दया शंकर सिंह की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की महत्ता को और अधिक सुदृढ़ किया।
