Global Icon Sesaon 7Global Icon Sesaon 7
Share This Article

रायपुर, 29 सितंबर 2026। Global Icon Sesaon 7 : रायपुर की 16 वर्षीय हर्षिका सौंधी ने आर्ना फाउंडेशन, ब्यूटी आइकॉन इंडिया एवं ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया सीजन 7 में मिस कैटेगरी का विजेता खिताब हासिल किया है। डॉक्टर रूना शर्मा द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में देशभर से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। हर्षिका इससे पहले भी कई पेजेंट शो और ब्यूटी टाइटल अपने नाम कर चुकी हैं।

तीन राउंड में दिखाया शानदार प्रदर्शन

हर्षिका ने प्रतियोगिता के ट्रेडिशनल, क्रिएटिव और गाउन राउंड में अपनी प्रस्तुति दी। उनके क्रिएटिव राउंड में शिक्षा व्यवस्था और युवाओं से जुड़े सामाजिक मुद्दों को रचनात्मक तरीके से सामने रखा गया। प्रस्तुति के जरिए उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं के तनाव, अवसरों की समानता और शिक्षा में पारदर्शिता जैसे विषयों पर संदेश दिया।

शिक्षा और विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर जोर

हर्षिका ने विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों को भी अपनी प्रस्तुति का हिस्सा बनाया। उन्होंने शिक्षा में केवल पढ़ाई और परीक्षा के परिणामों के बजाय विद्यार्थियों के मानसिक, भावनात्मक और सामाजिक विकास को भी महत्व दिए जाने की बात कही।

मनोविज्ञान में करियर बनाने का लक्ष्य

हर्षिका दिल्ली पब्लिक स्कूल, रायपुर में कक्षा 11वीं की Humanities छात्रा हैं। पढ़ाई के साथ उन्हें डांस में भी विशेष रुचि है। भविष्य में वह मनोविज्ञान के क्षेत्र में करियर बनाना चाहती हैं। उनका लक्ष्य तनाव, चिंता और अन्य मानसिक चुनौतियों से जूझ रहे युवाओं की मदद करना है।

परिवार को दिया सफलता का श्रेय

हर्षिका ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने पिता शत्रुघ्न सौंधी, माता डॉ. सुजाता सौंधी और पूरे परिवार को दिया है। उनका कहना है कि परिवार के सहयोग से उन्हें अपने लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ने का आत्मविश्वास मिला।

उपलब्धि से छत्तीसगढ़ का नाम रोशन

ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया सीजन 7 में मिस कैटेगरी का खिताब जीतने के बाद हर्षिका की उपलब्धि को रायपुर और छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात बताया जा रहा है। पढ़ाई, रचनात्मकता और सामाजिक मुद्दों को लेकर उनकी प्रस्तुति ने प्रतियोगिता में उनकी अलग पहचान बनाई।


Share This Article