Share This Article हर घर तिरंगा… घर घर हम लहराए तिरंगाकोई भी शहर रहे ना गंदा ।साफ स्वच्छ हो शहर हमाराजन जन का हो जाए नारा ।। साफ सफाई सभी अपनाएंस्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं ।गंदगी से मुक्ति पाना हैसबको यह समझाना है ।। गदंगी से मिले आजादीस्वच्छता को गले लगाना है ।एक कदम स्वच्छता की ओरजन जन को अभी बढ़ाना है ।। विकसित भारत तभी बनेगाजब बच्चा बच्चा स्वस्थ रहेगा । सच्ची आजादी तभी मिलेगीजब गंदगी से मुक्ति मिलेगी ।। मेरी माटी मेरा देश,मेरा देश बने विशेष ।। लेखिका- सुधा केशरवानी, नागपुर जीवन परिचय सुधा केसरवानी,जन्म स्थान – सागर (म.प्र)सागर यूनिवर्सिटी से बीएससी, बीएड तथा नागपुर यूनिवर्सिटी से MA Public Administration और हिंदी साहित्य में एम ए जीवन शिक्षिका एवं मुख्य अध्यापिका के रूप में , सेवानिवृत्ति के उपरांत समाज के लिए कुछ करने की कोशिश, रुचि- लेखन एवं पठन-पाठन में , सभी के अच्छे स्वास्थ्य और स्वच्छता के लिए समर्पित. Share This Article Post navigation Book Reading : किताबों से फिर सजाएं बैठक कक्ष…! बच्चों की दुनिया होगी समृद्ध…घर में ज्ञान और संस्कार की खुशबू