रायपुर, 01 जून/ Hasdeo Express: Major Railway Decision! Raipur-Korba Hasdeo Express to Run Daily Starting August 1st…
Hasdeo Express : यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रायपुर रेल मंडल ने बड़ा फैसला लिया है। गाड़ी संख्या 18249/18250 रायपुर-कोरबा-रायपुर और 18251/18252 रायपुर-कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस को मर्ज कर अब एक ही ट्रेन के रूप में प्रतिदिन चलाया जाएगा।
रेलवे के मुताबिक, 1 अगस्त 2026 से गाड़ी संख्या 18249/18250 हसदेव एक्सप्रेस प्रतिदिन संचालित होगी।
पहले सप्ताह में 4 और 3 दिन चलती थी ट्रेन
अब तक 18249/18250 ट्रेन सप्ताह में 4 दिन चलती थी। 18251/18252 ट्रेन सप्ताह में 3 दिन संचालित होती थी। दोनों ट्रेनों को मर्ज करने के बाद अब यात्रियों को रोजाना सुविधा मिलेगी। रेलवे ने बताया कि ट्रेन 15 एलएचबी कोच के साथ चलाई जाएगी, जिससे सफर और अधिक आरामदायक होगा।
समर स्पेशल ट्रेन के 4 फेरे रद्द
वहीं दूसरी ओर यात्रियों की संख्या कम होने के कारण लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सांतरागाछी समर स्पेशल ट्रेन के चार फेरे रद्द कर दिए गए हैं।
रद्द रहने वाली ट्रेनें
गाड़ी संख्या 01001 (LTT से सांतरागाछी)
23 जून 2026
30 जून 2026
07 जुलाई 2026
14 जुलाई 2026
गाड़ी संख्या 01002 (सांतरागाछी से LTT)
25 जून 2026
02 जुलाई 2026
09 जुलाई 2026
16 जुलाई 2026
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की अपील की है।
