Share This Article रायपुर, 02 अक्टूबर 2026। Hindi Pakhwada 2026 : भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान, रायपुर में रिफॉर्म उत्सव एवं राजभाषा हिंदी पखवाड़ा-2026 के तहत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं का समापन समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। इस अवसर पर हिंदी कार्यशाला का भी आयोजन हुआ, जिसमें संस्थान के अधिकारियों, वैज्ञानिकों और कर्मचारियों ने सहभागिता की। हिंदी के प्रभावी प्रयोग पर दिया जोर समापन समारोह में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर के सेवानिवृत्त प्रोफेसर प्रो. राजेश दुबे मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। उन्होंने राजभाषा हिंदी की महत्ता और कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के प्रभावी प्रयोग पर विचार रखे। उन्होंने हिंदी पखवाड़े के दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों और प्रतियोगिताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन कर्मचारियों में हिंदी के प्रति रुचि बढ़ाने और कार्यालयीन कार्यों में इसके प्रयोग को प्रोत्साहित करने में सहायक हैं। हिंदी को संस्थानों और जनसामान्य के बीच जोड़ने का माध्यम बताया संस्थान के निदेशक डॉ. पी. के. राय ने कहा कि हिंदी केवल संप्रेषण का माध्यम नहीं है, बल्कि जनसामान्य और संस्थानों के बीच जुड़ाव का एक सशक्त माध्यम भी है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से दैनिक कार्यालयीन कार्यों में अधिक से अधिक हिंदी का प्रयोग करने का आह्वान किया। प्रतियोगिताओं के परिणाम किए गए घोषित कार्यक्रम के दौरान राजभाषा अधिकारी प्रांशु राठौर ने हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं और गतिविधियों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इसके साथ ही प्रतियोगिताओं के परिणाम भी घोषित किए गए। विजेताओं को प्रमाण-पत्र और पुरस्कार राशि प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को संस्थान के निदेशक डॉ. पी. के. राय ने प्रमाण-पत्र और पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग का लिया संकल्प समापन समारोह में संस्थान के संयुक्त निदेशक, वैज्ञानिक, अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने राजभाषा हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग और कार्यालयीन कार्यों में इसके प्रभावी क्रियान्वयन में योगदान देने का संकल्प लिया। Share This Article Post navigation Surguja News : कुदरीडीह में कचरा बना कमाई का जरिया, 650 किलो बिक्री योग्य कचरे की हुई बिक्री कोल लेवी घोटाला : विधायक देवेंद्र यादव को ACB/EOW का नोटिस, विशेष कोर्ट में पेश होने के निर्देश