एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में विभिन्न 131 पदों पर भर्ती, 10 अगस्त 2025 तक करें आवेदन
एचआरआरएल भर्ती 2025
रायपुर / ETrendingIndia / Recruitment for various 131 posts in HPCL Rajasthan Refinery Limited, apply by 10 August 2025 / एचआरआरएल भर्ती 2025 , एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड (एचआरआरएल) ने विभिन्न विभागों में कुल 131पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है।
यह भर्ती तकनीकी और प्रशासनिक दोनों श्रेणियों में की जा रही है। इच्छुक अभ्यर्थी कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट www.hrrl.in के माध्यम से 10 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
अधिसूचना संख्या HRRL/RECTT/02/2025 के अनुसार भर्ती के अंतर्गत कनिष्ठ कार्मिक, इंजीनियर, वित्त, मानव संसाधन, विधि, कॉन्ट्रैक्ट्स, सूचना प्रणाली, सुरक्षा और अग्निशमन जैसे विभागों में पद शामिल हैं।
इन पदों के लिए न्यूनतम वेतन ₹30,000 से शुरू होकर ₹2,20,000 तक निर्धारित है।
