Share This Article रायपुर / ETrendingIndia / Monsoon disaster in Rajasthan: Flood havoc, red alert issued, 24 districts affected/ राजस्थान बाढ़ अलर्ट 2025 , मौसम विभाग ने सोमवार, 19 जुलाई 2025 को राजस्थान के 24 जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिसमें कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़, जयपुर प्रमुख हैं। इन जिलों में अचानक जलस्तर बढ़ने से कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो चुके हैं । कोटा–चंबल में तबाही राजस्थान बाढ़ अलर्ट 2025 , कोटा जिले में चंबल नदी उफान पर, इसमें छह लोग बह गए है। प्रशासन ने बचाव कार्य तेज़ कर दिया है । ताकली डैम के पांच गेट खोलने पड़े, जिससे आसपास के गाँवों में जलभराव बढ़ गया; SDRF की टीम तैनात कर दी गई है । सांसद ओम बिरला हालात का जायजा लेने ट्रैक्टर से बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर प्रशासन को निर्देश दिए कि राहत व्यवस्था बेहतर हो । राजसमंद: तालाब फूटा, 7 लोग बहे राजसमंद में एक म्यूँसीपल तालाब के टूटने से तीन बच्चे समेत सात लोग तेज बहाव में फंस गए। लगभग दो घंटे के रेस्क्यू के बाद उन्हें सुरक्षित निकाला गया । इसके अलावा जोधपुर से एक युवक की डूबने और एक महिला के बहने की खबरें भी हैं; चार दिनों में प्रदेश में बारिश से कुल 21 मौतें हुई हैं । अजमेर की तबाही अजमेर शहर की गली-गली में जलभराव के कारण जनजीवन थम गया है। स्कूल बंद, प्रशासन मुस्तैद भारी बारिश और बाढ़ की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने कई जिलों में स्कूलों की छुट्टियां घोषित कर दी हैं । अधिकारियों को मुख्यालय न छोड़ने के निर्देश दिए गए, साथ ही आपदा सर्वे रिपोर्ट तैयार करने और जल्द राहत कार्य करने के निर्देश दिए गए है । मानसून ने सिर्फ ग्रामीण ही नहीं, शहरी इलाकों को भी प्रभावित किया है। Share This Article Post navigation राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में विभिन्न 131 पदों पर भर्ती, 10 अगस्त 2025 तक करें आवेदन