रायपुर, 18 जुलाई 2026/ Hunger Strike: Sonam Wangchuk hospitalized after 20-day hunger strike…! Protest continues.
Hunger Strike : शिक्षा सुधार की मांग को लेकर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे प्रसिद्ध शिक्षा सुधारक और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को शनिवार सुबह पुलिस ने उनके प्रदर्शन स्थल से हटाकर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। उस समय वे केवल नमक और पानी के सहारे अनशन कर रहे थे। बताया गया कि उनका वजन 9 किलोग्राम से अधिक घट गया था और स्वास्थ्य लगातार बिगड़ रहा था।
पुलिस कार्रवाई के बीच मचा हंगामा
शनिवार सुबह पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया, लेकिन पुलिस ने वांगचुक को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचा दिया। उनकी पत्नी गीतांजलि आंगमो ने अस्पताल में इलाज के दौरान परिवार की सहमति के बिना कोई दवा या उपचार नहीं देने की अपील की।
अनशन और संसद मार्च जारी रहेगा
वांगचुक की जगह कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। संगठन ने घोषणा की है कि शिक्षा सुधार की मांग को लेकर प्रस्तावित संसद मार्च जारी रहेगा।
स्वास्थ्य स्थिर
सफदरजंग अस्पताल प्रशासन के अनुसार, सोनम वांगचुक की स्थिति फिलहाल स्थिर है और वे पूरी तरह सचेत हैं।
