Hindustan Urvarak & Rasayan LimitedHindustan Urvarak & Rasayan Limited
Share This Article

हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (HURL) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। नियमित और निश्चित अवधि के अनुबंध पर नियुक्तियां की जाएंगी।

इंजीनियर और अधिकारी समेत कई पदों पर भर्ती

HURL भर्ती 2026 में प्रक्रिया अभियांत्रिकी, संचालन एवं उपयोगिता,
अमोनिया, यूरिया, विद्युत, यांत्रिक, सूचना प्रौद्योगिकी, मानव संसाधन और विपणन जैसे विभाग शामिल हैं। इसके अलावा, चिकित्सा ,यूरिया संयंत्र संचालन एवं प्रबंधन ,उपकरणीकरण, गुणवत्ता आश्वासन एवं निरीक्षण विभिन्न गैर-कार्यकारी पदों पर भी उम्मीदवारों को अवसर मिलेगा।

नियमित आधार पर इंजीनियर और वरिष्ठ अभियंता के पदों के लिए संबंधित विषय में शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। अधिकांश पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में अनुभव भी जरूरी है।

मेडिकल और अन्य पदों पर भी अवसर

HURL भर्ती में निश्चित अवधि के अनुबंध के आधार पर चिकित्सा विभाग में भी नियुक्तियां होंगी। इसके तहत मुख्य चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी और अन्य संबंधित पद शामिल हैं।

ऑनलाइन आवेदन 26 अगस्त 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन करने से पहले उम्मीदवार आधिकारिक भर्ती विज्ञापन में दी गई आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और अन्य शर्तों को ध्यान से पढ़ें।


Share This Article