Share This Article रायपुर, 20 नवंबर 2026। IAS Promotion 2026 : छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए 1997 बैच के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव (ACS) के पद पर पदोन्नत किया है। मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह और वरिष्ठ अधिकारी निहारिका बारिक को उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से पदोन्नति प्रदान की गई है। सुबोध कुमार सिंह संभालेंगे कई अहम जिम्मेदारियां पदोन्नति के बाद सुबोध कुमार सिंह मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव के रूप में कार्य करेंगे। इसके अलावा उन्हें ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव की जिम्मेदारी भी दी गई है। वे छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज के अध्यक्ष और नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ भवन के प्रमुख आवासीय आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। निहारिका बारिक को गृह एवं जेल विभाग की कमान वहीं, निहारिका बारिक को गृह एवं जेल विभाग में अपर मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। पदोन्नति के साथ उन्हें राज्य के महत्वपूर्ण विभाग की प्रशासनिक जिम्मेदारी सौंपी गई है। आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी नई व्यवस्था शासन की ओर से दोनों अधिकारियों की पदोन्नति और नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं। उनकी नई पदस्थापना आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावशील रहेगी। इस फैसले के बाद राज्य के प्रशासनिक ढांचे में दोनों वरिष्ठ अधिकारियों की भूमिका और महत्वपूर्ण हो गई है। Share This Article Post navigation ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 साल की काव्या ने क्करू मोदी को लिखा भावुक पत्र, बोली- दादाजी, मुझे बचा लीजिए