Share This Article रायपुर, 20 नवंबर 2026 / ETrendingIndia / छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित एम्स में जिंदगी की जंग लड़ रही महज 3 साल 9 महीने की मासूम काव्या ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की अपील की है। ब्लड कैंसर से पीडि़त काव्या के परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। उसके पिता भूमिहीन किसान हैं और मजदूरी कर परिवार का गुजारा करते हैं। ऐसे में बेटी के महंगे इलाज का खर्च उठाना परिवार के लिए मुश्किल हो गया है। प्रधानमंत्री को लिखे भावुक पत्र में काव्या ने उन्हें ‘दादाजी कहकर संबोधित किया है। मासूम ने अपने दर्द को बयां करते हुए लिखा कि वह अभी बहुत छोटी है और दुनिया की ज्यादा बातें नहीं समझती, लेकिन इतना जानती है कि वह बीमार है और उसके मम्मी-पापा बेहद परेशान हैं। उसने बताया कि एम्स रायपुर में डॉक्टर और नर्स उसकी देखभाल कर रहे हैं, लेकिन माता-पिता को कई बार रोते देखकर उसे भी डर लगता है। काव्या ने पत्र में लिखा कि उसने डॉक्टर और अपने पिता को अपनी बीमारी और जिंदगी के बारे में बातचीत करते सुना था। इसके बाद उसके मन में डर बैठ गया कि कहीं वह दोबारा अपने घर नहीं लौट पाएगी। उसे ब्लड कैंसर है, लेकिन इतनी छोटी उम्र में वह यह भी नहीं समझ पारही कि आखिर यह बीमारी उसे क्यों हुई। डॉक्टर बनकर दूसरे बच्चों का इलाज करना चाहती है काव्या मासूम ने अपने बचपन और सपनों का जिक्र करते हुए बताया कि वह कुछ समय पहले तक आंगनबाड़ी जाती थी। उसे बच्चों के साथ खेलना, मां की गोद में सोना और पिता के साथ घूमना पसंद है। उसका सपना बड़ा होकर डॉक्टर बनने का है, ताकि वह बीमार बच्चों का इलाज कर सके और किसी बच्चे को अपनी मां से दूर न रहना पड़े। पिता के पास नहीं है अपनी जमीन, इलाज बना बड़ी चुनौती काव्या के परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। उसके पिता के पास खेती के लिए अपनी जमीन तक नहीं है। वे मेहनत-मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बेटी के इलाज में होने वाले खर्च ने परिवार की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। काव्या ने अपने पत्र में प्रधानमंत्री से पिता की आर्थिक मदद करने और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है। खिलौना और चॉकलेट नहीं, मुझे थोड़ी सी जिंदगी चाहिए पत्र की सबसे भावुक अपील में काव्या ने लिखा है कि उसे प्रधानमंत्री से कोई खिलौना या चॉकलेट नहीं चाहिए, बल्कि वह सिर्फ थोड़ी सी जिंदगी चाहती है। उसने प्रधानमंत्री से अपने इलाज में हरसंभव मदद करने की अपील की है। काव्या अभी स्कूल जाना चाहती है, आंगनबाड़ी में खेलना चाहती है और अपने माता-पिता के साथ घर लौटना चाहती है। वह अपने डॉक्टर बनने के सपने को भी पूरा करना चाहती है। मासूम की इस भावुक चि_ी में उसकी जिंदगी जीने की इच्छा और परिवार की बेबसी साफ झलकती है। उसकी गुहार है— ‘प्लीज दादाजी, मुझे जीना है Share This Article Post navigation बालोद के खैरवाही में अस्थि चोरी की तीसरी वारदात से हड़कंप: चिता स्थल पर मिला नारियल-दीया, प्रयागराज विसर्जन की इच्छा अधूरी IAS Promotion 2026 : छत्तीसगढ़ प्रशासन में बड़ा प्रमोशन, सुबोध कुमार सिंह को मुख्यमंत्री कार्यालय में मिली ACS की जिम्मेदारी