रायपुर 1 जून 2026 / ETrendingIndia / IIP PGDP Admission 2026: Applications invited for Postgraduate Diploma Course in Packaging by June 20 / IIP PGDP प्रवेश 2026 – भारतीय पैकेजिंग संस्थान (IIP) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आईआईपी पीजीडीपी प्रवेश 2026 की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
यह संस्थान वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार के प्रशासनिक नियंत्रण में कार्य करता है। इसके अलावा, यह देश में पैकेजिंग प्रौद्योगिकी शिक्षा प्रदान करता है।
क्या है पात्रता?
उम्मीदवार के पास विज्ञान विषय में स्नातक डिग्री होना आवश्यक है। जिसमें भौतिक ,रसायनिक विज्ञान, गणित, सूक्ष्मजीव विज्ञान या जीव रसायन विज्ञान विषय के रूप में शामिल हैं.
इसके अलावा, एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त संस्थान से कृषि, खाद्य विज्ञान, पॉलिमर विज्ञान, इंजीनियरिंग या प्रौद्योगिकी में डिग्री प्राप्त उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां और प्रवेश परीक्षा
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 20 जून 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवार ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन कर सकते हैं।
27 जून 2026 को आईआईपी पीजीडीसीटी (IIP PGDCT) प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, हैदराबाद, अहमदाबाद, चेन्नई और बेंगलुरु केंद्रों पर ऑफलाइन मोड में होगी।
आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार भारतीय पैकेजिंग संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट www.iip-in.com
पर जाकर आवेदन पत्र भर सकते हैं।
