Share This Article रायपुर 17 मई 2026/ ETrendingIndia / IIT भिलाई भर्ती 2026 , Indian Institute of Technology Bhilai ने विभिन्न गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 18 मई 2026 शाम 5 बजे निर्धारित है। भर्ती के तहत सहायक रजिस्ट्रार, कनिष्ठ अधीक्षक, कनिष्ठ सहायक, तकनीकी अधिकारी, सहायक कार्यपालक अभियंता, चिकित्सा अधिकारी, जूनियर तकनीकी अधीक्षक, जूनियर खेल अधिकारी, जूनियर तकनीकी सहायक तथा जूनियर मैकेनिक पद शामिल हैं। इन पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 से 40 वर्ष तक निर्धारित की गई है। भर्ती में आरक्षित वर्गों के लिए नियमानुसार आरक्षण का प्रावधान रहेगा। संस्थान ने अभ्यर्थियों से आवेदन करने से पहले पात्रता और अन्य शर्तों की विस्तृत जानकारी समर्थ पोर्टल पर देखने की अपील की है। Share This Article Post navigation आज का फलसफ़ा : नौकरी जिंदगी का एक हिस्सा , पूरी जिंदगी नहीं कौशल प्रशिक्षण से बदली तकदीर : मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के युवाओं को हैदराबाद के प्रतिष्ठित होटलों में मिला रोजगार, कलेक्टर ने वितरित किया प्लेसमेंट लेटर